रायसेन वन मंडल के पूर्व क्षेत्र सिलवानी अंतर्गत सियरमऊ के पास सरखड़ी गांव के जंगल में एक घायल हिरन का शावक मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। ग्रामीण की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से शावक की जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, सरखड़ी गांव निवासी जीवन सिंह को जंगल के पास एक हिरन का छोटा बच्चा घायल अवस्था में दिखाई दिया।