नवाबगंज: बाराबंकी के प्राइवेट अस्पताल में हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बाराबंकी में निजी अस्पतालों की लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।ताजा मामला बाराबंकी के अनन्या हॉस्पिटल का है,जहां हाइड्रोसील के ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल ने इन आरोपो का खंडन किया है।