नवाबगंज: कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 678 ग्राम माफिन बरामद
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्कर ग्राम डलईपुरवा बिरौली निवासी अनिल कुमार वर्मा पुत्र विजय प्रकाश व सफदरगंज थाना क्षेत्र के चन्दवारा निवासी अनमोल पुत्र राम आसरे को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 678 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर NDPS एक्ट पंजीकृत किया।