नवाबगंज: बाराबंकी जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,67,509 मामलों का निस्तारण, कुल ₹38,46,44,664 का अर्थदंड जमा कराया गया
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार करीब 4 बजे बताया कि राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल-1,67,509 मामलों का निस्तारण कर कुल रू-38,46,44,664 रुपए का अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया।