नवाबगंज: सादामऊ मोड़ के पास मुड़ते समय पीछे से आ रहे हाफ डाले ने बाइक को मारा, बाइक सवार 2 लोग चोटिल, 1 की हालत गंभीर
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाने के समीप शनिवार करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार हाफ डाला ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार सूरतगंज निवासी शेर मोहम्मद और रहिस अली अपने बेटे की शादी की तारीख तय कराने सूरतगंज से सादामऊ जा रहे थे। सादामऊ मोड़ के पास गांव की ओर मुड़ते समय, पीछे से आ रहे हाफ डाले ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।