मसौली थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर पिपरौली मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ। बाइक से जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अब युवक की पहचान कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में लगी हुई है।