कसडोल: गणेश उत्सव के समापन एवं आगामी गणेश विसर्जन को लेकर थाना परिसर कसडोल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने सभी गणेश उत्सव समितियों से विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्ग एवं विसर्जन स्थल का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की