रायपुर के आरंग में बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर में मिला पति-पत्नी का शव
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबीरा में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी आसबाती (62 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, दोनों की हत्या किसी नुकीली या धारदार वस्तु से किए जाने की आशंका है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#RaipurNews #ArangNews #ChhattisgarhNews #DoubleMurder #CrimeNews
Raipur, Raipur | Oct 9, 2026