*भारी बारिश के चलते ग्राम टोला में कच्चा मकान धराशायी, मोटरसाइकिल सहित सामान क्षतिग्रस्त*
*लहार (भिण्ड)।* लहार अनुभाग की ग्राम पंचायत टोला में भारी बारिश के चलते राजीव व्यास निवासी ग्राम टोला का कच्चा मकान अचानक धराशायी हो गया। मकान गिरने से घर में खड़ी मोटरसाइकिल सहित अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Gormi, Bhind | Sep 11, 2026