सिवनी मालवा: शिवपुर पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹1.22 लाख का सामान बरामद
सिवनी मालवा के शिवपुर पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे थाना प्रभारी के.एन. रजक ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख 22 हजार रूपए का सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद हुए हैं। बरामद सामान में सोने के गहने, नकदी, केबल वायर, लोहे का गेट और एंगल शामिल हैं।