मैनपुरी: नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 203 जोड़ों का विवाह संपन्न, कैबिनेट मंत्री रहे उपस्थित
शनिवार को मैनपुरी नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 203 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया तो वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहे जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का काम किया है।