आज दिनांक 11.07.2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नुमाइश पंडाल, मैनपुरी में लगभग 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह,जिलाधिकारी मैनपुरी एवं पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
19 views | Mainpuri, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026