Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image

विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई जहानाबाद : सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष ने की। बैठक में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पेयजल, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका, स्मार्ट क्लास और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल की समस्या वाले विद्यालयों को तत्काल चिह्नित कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन और शैक्षणिक अनुशासन पर विशेष जोर दिया। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार शिक्षकों को कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ग-कक्ष खाली मिलने, शिक्षक के अध्यापन के बजाय खाली बैठे पाए जाने अथवा बिना पूर्व सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर नजर बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में संचालित पोषण वाटिकाओं का भी नियमित निरीक्षण और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। स्मार्ट क्लास का हो प्रभावी उपयोग उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों के शिक्षण को रुचिकर और प्रभावी बनाया जाए। प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट क्लास की नियमितता और उपयोगिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी समीक्षा की गई। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों को अभियान से जोड़कर उनमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने पर बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित और प्रभावी निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

MORE NEWS

बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे : प्रशांत किशोर
बांकीपुर की जनता से किया बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे। इसी संकल्प के साथ शहीद रामगोविंद सिंह स्कूल, वार्ड 30 में प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे : प्रशांत किशोर बांकीपुर की जनता से किया बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे। इसी संकल्प के साथ शहीद रामगोविंद सिंह स्कूल, वार्ड 30 में प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

जहानाबाद-अरवल मार्ग पर हादसा, 20 फीट गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन घायल
 जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर नेहालपुर के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

जहानाबाद-अरवल मार्ग पर हादसा, 20 फीट गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन घायल जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर नेहालपुर के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

जहानाबादझाड़ियों में मिली ‘मगध के किंग’ रामाश्रय प्रसाद सिंह की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

#BiharNews #वीडियोवॉयरल #फोटो #LocalNews #jehanabad #jehanabadlive #Makhdumpur #BreakingNews #karpi #arwal

जहानाबादझाड़ियों में मिली ‘मगध के किंग’ रामाश्रय प्रसाद सिंह की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश #BiharNews #वीडियोवॉयरल #फोटो #LocalNews #jehanabad #jehanabadlive #Makhdumpur #BreakingNews #karpi #arwal

Jehanabad, Jehanabad | Aug 10, 2026

दूसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के अलावा बिहार के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और वाणावर पहाड़ी का क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का वाणावर पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को भी लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मखदुमपुर-बराबर मार्ग पर दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही। पहाड़ी क्षेत्र में बने जलस्रोतों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया।
सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती
श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पूछताछ केंद्र के साथ मेडिकल कैंप भी बनाए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए जवान लगातार निगरानी करते रहे।
मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से बनाए गए मार्ग और व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की।
जगह-जगह लगाए गए लंगर
दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की ओर से लंगर भी लगाया गया। पाई विगहा लंगर समिति समेत कई संस्थाओं ने शिवभक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
पूजा सामग्री और खान-पान की दुकानों पर भीड़
श्रावण मास में वाणावर आने वाले श्रद्धालुओं के कारण पहाड़ी क्षेत्र में अस्थायी दुकानें भी गुलजार रहीं। फूल-माला, बेलपत्र, पूजा सामग्री, प्रसाद और खान-पान की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे।
एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण कुमार समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने वाणावर पहाड़ी पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की कतार और आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दूसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के अलावा बिहार के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और वाणावर पहाड़ी का क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का वाणावर पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को भी लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मखदुमपुर-बराबर मार्ग पर दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही। पहाड़ी क्षेत्र में बने जलस्रोतों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पूछताछ केंद्र के साथ मेडिकल कैंप भी बनाए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए जवान लगातार निगरानी करते रहे। मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से बनाए गए मार्ग और व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की। जगह-जगह लगाए गए लंगर दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की ओर से लंगर भी लगाया गया। पाई विगहा लंगर समिति समेत कई संस्थाओं ने शिवभक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। पूजा सामग्री और खान-पान की दुकानों पर भीड़ श्रावण मास में वाणावर आने वाले श्रद्धालुओं के कारण पहाड़ी क्षेत्र में अस्थायी दुकानें भी गुलजार रहीं। फूल-माला, बेलपत्र, पूजा सामग्री, प्रसाद और खान-पान की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे। एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण कुमार समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने वाणावर पहाड़ी पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की कतार और आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 10, 2026