गंगरार: गंगरार में खरीद केंद्र पर अनियमितताओं की शिकायत, जांच के लिए दिए गए निर्देश
उपखण्ड अधिकारी श्री पुनीत कुमार गेलड़ा ने मंगलवार को समर्थन मूल्य पर संचालित गेहूं-चना खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित काश्तकारों ने खरीद केंद्र पर गंभीर अनियमितताओं एवं गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने उपतहसीलदार साडास को जांच अधिकारी नियुक्त किया।