एटा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय बाइक सवार की मौत, रिजोर के भामरपुर के पास हुआ हादसा
Etah, Etah | Sep 13, 2026 रिजोर थाना क्षेत्र के भांमरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है।मृतक की पहचान नगला कन्हौली, थाना रिजोर निवासी सोमेंद्र पुत्र श्योराज सिंह के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।