सरीला: लोधीपुरा में आंगनबाड़ी सहायिका चयन में आय प्रमाणपत्र निरस्त होने पर महिला ने उठाए सवाल, डीएम से जांच की मांग की
सरीला तहसील क्षेत्र के ग्राम लोधीपुरा की एक महिला ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के चयन के बाद आय प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।