Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

सीमांकन के पत्थर उखाड़े, पूर्व सैनिकों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में भूमि सीमांकन को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व सैनिक उत्तम सिंह मावई और जितेंद्र सिंह मावई जयनगर चौखुटी के खेत का सीमांकन तहसीलदार बानमोर द्वारा कराया गया था। आरोप है कि सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थरों और मुड्डियों को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, रात के समय उसे गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब वह घर की छत पर पहुंचा तो हाकिम सिंह, भारत उर्फ भागीरथ सिंह, बलराम उर्फ बल्ली और रामलखन उर्फ बंटी उसके फार्म हाउस के सामने खड़े होकर अश्लील गालियां दे रहे थे। आरोप है कि सभी के हाथों में बंदूक और लाठियां थीं तथा वे सीमांकन नहीं मानने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद घनश्याम और शत्रुघ्न ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और खेत में लगी सीमांकन की मुड्डियों को ट्रैक्टर से उखाड़ दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि दोबारा सीमांकन कराया गया तो जान से मार देंगे। मामले की शिकायत मिलने पर थाना नूराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमांकन के पत्थर उखाड़ने और धमकी देने के आरोप में संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #मुरैना #morena #बानमौर #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jun 14, 2026

MORE NEWS

#SuccessStory 

जब बारिश ने छीन ली मेहनत की फसल, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान सोनेराम का संबल

किसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी फसल होती है। पूरे वर्ष की मेहनत, उम्मीदें और परिवार का भविष्य उसी से जुड़ा होता है। लेकिन जब प्रकृति का प्रकोप मेहनत पर भारी पड़ जाए, तब किसान के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। मुरैना जिले के किसान श्री सोनेराम धाकड़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

वर्ष 2025-26 में हुई अत्यधिक वर्षा और खेतों में जलभराव ने उनकी बाजरे की पूरी फसल नष्ट कर दी। देखते ही देखते महीनों की मेहनत पानी में बह गई। आर्थिक नुकसान इतना बड़ा था कि अगली फसल की तैयारी भी मुश्किल लगने लगी। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई।

श्री सोनेराम ने समय रहते अपनी फसल का बीमा कराया था। फसल खराब होने के बाद उन्हें योजना के अंतर्गत 91 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं थी, बल्कि टूटते हुए आत्मविश्वास को संभालने वाला सहारा भी बनी। इस मदद से उन्होंने खेती के कार्य दोबारा शुरू किए और नए उत्साह के साथ अगली फसल की तैयारी में जुट गए।

भावुक होते हुए श्री सोनेराम कहते हैं, "यदि मैंने फसल बीमा नहीं कराया होता, तो इस नुकसान से उबरना बेहद कठिन होता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने संकट की घड़ी में मेरा साथ दिया। मैं सभी किसान भाइयों-बहनों से आग्रह करता हूं कि समय पर अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं। यह प्राकृतिक आपदा के समय सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बनता है।"

प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होता, लेकिन उनसे होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए समय पर फसल बीमा कराना हर किसान के लिए एक समझदारी भरा कदम है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर खेती को निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

फसल बीमा कराएं, अपनी मेहनत और भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं अथवा हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क करें। किसान 7065514447 व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी योजना एवं कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी आसानी से फसल बीमा कराया जा सकता है।
-
#JansamparkMP  #morena2026  #Morena  #MadhyaPradesh  #PMFasalBimaYojana Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#SuccessStory जब बारिश ने छीन ली मेहनत की फसल, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान सोनेराम का संबल किसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी फसल होती है। पूरे वर्ष की मेहनत, उम्मीदें और परिवार का भविष्य उसी से जुड़ा होता है। लेकिन जब प्रकृति का प्रकोप मेहनत पर भारी पड़ जाए, तब किसान के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। मुरैना जिले के किसान श्री सोनेराम धाकड़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वर्ष 2025-26 में हुई अत्यधिक वर्षा और खेतों में जलभराव ने उनकी बाजरे की पूरी फसल नष्ट कर दी। देखते ही देखते महीनों की मेहनत पानी में बह गई। आर्थिक नुकसान इतना बड़ा था कि अगली फसल की तैयारी भी मुश्किल लगने लगी। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। श्री सोनेराम ने समय रहते अपनी फसल का बीमा कराया था। फसल खराब होने के बाद उन्हें योजना के अंतर्गत 91 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं थी, बल्कि टूटते हुए आत्मविश्वास को संभालने वाला सहारा भी बनी। इस मदद से उन्होंने खेती के कार्य दोबारा शुरू किए और नए उत्साह के साथ अगली फसल की तैयारी में जुट गए। भावुक होते हुए श्री सोनेराम कहते हैं, "यदि मैंने फसल बीमा नहीं कराया होता, तो इस नुकसान से उबरना बेहद कठिन होता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने संकट की घड़ी में मेरा साथ दिया। मैं सभी किसान भाइयों-बहनों से आग्रह करता हूं कि समय पर अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं। यह प्राकृतिक आपदा के समय सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बनता है।" प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होता, लेकिन उनसे होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए समय पर फसल बीमा कराना हर किसान के लिए एक समझदारी भरा कदम है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर खेती को निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। फसल बीमा कराएं, अपनी मेहनत और भविष्य को सुरक्षित बनाएं। अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं अथवा हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क करें। किसान 7065514447 व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी योजना एवं कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी आसानी से फसल बीमा कराया जा सकता है। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh #PMFasalBimaYojana Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशामुक्ति संगोष्ठी आयोजित

महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) की सहयोगी नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा ग्राम पंचायत अजनोधा में एक दिवसीय वृहद नशामुक्ति अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुरैना विकासखंड समन्वयक श्री अनिल मोदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर, अजनोधा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र राजौरिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भूरी शर्मा, आशा कार्यकर्ता श्रीमती सीमा राजौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री संदीप सेंगर ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ-साथ परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अजनोधा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री वी।रेंद्र राजौरिया ने कहा कि किसी भी गांव के समग्र विकास की आधारशिला स्वस्थ और जागरूक युवा शक्ति होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति भविष्य में भी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से जनजागरूकता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू, शराब, सिगरेट एवं अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे तथा यदि उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित होगा, तो उसे समझाइश देकर तथा चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने ग्राम अजनोधा को पूर्णतः व्यसनमुक्त एवं आदर्श ग्राम बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशामुक्ति संगोष्ठी आयोजित महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) की सहयोगी नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा ग्राम पंचायत अजनोधा में एक दिवसीय वृहद नशामुक्ति अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुरैना विकासखंड समन्वयक श्री अनिल मोदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर, अजनोधा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र राजौरिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भूरी शर्मा, आशा कार्यकर्ता श्रीमती सीमा राजौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री संदीप सेंगर ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ-साथ परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अजनोधा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री वी।रेंद्र राजौरिया ने कहा कि किसी भी गांव के समग्र विकास की आधारशिला स्वस्थ और जागरूक युवा शक्ति होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति भविष्य में भी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से जनजागरूकता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू, शराब, सिगरेट एवं अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे तथा यदि उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित होगा, तो उसे समझाइश देकर तथा चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने ग्राम अजनोधा को पूर्णतः व्यसनमुक्त एवं आदर्श ग्राम बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

Namaste Morena संपूर्ण मुरैना शहर के ताजिया

Namaste Morena संपूर्ण मुरैना शहर के ताजिया

Morena Nagar, Morena | Jun 26, 2026

बर्थडे का केक काटने के लिए चाकू छुरी और तलवार का प्रयोग करते हुए आपने लोगों को देखा होगा पर #बंदूक_से_काटने वाला मामला पहली बार देखा होगा

मुरैना अंचल में हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आया है। सुमावली थाना क्षेत्र के सिलारपुर गांव में एक युवक ने अपना जन्मदिन यादगार बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की और उसी बंदूक से केक भी काटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुमावली थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 #viralreelschallenge #facebookpost #shorts #videoviral #reelsvideoシ

बर्थडे का केक काटने के लिए चाकू छुरी और तलवार का प्रयोग करते हुए आपने लोगों को देखा होगा पर #बंदूक_से_काटने वाला मामला पहली बार देखा होगा मुरैना अंचल में हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आया है। सुमावली थाना क्षेत्र के सिलारपुर गांव में एक युवक ने अपना जन्मदिन यादगार बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की और उसी बंदूक से केक भी काटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुमावली थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। #viralreelschallenge #facebookpost #shorts #videoviral #reelsvideoシ

Morena Nagar, Morena | Jun 26, 2026

रोटरी क्लब चम्बल ने शासकीय मिडिल स्कूल को बनाया 'हैप्पी स्कूल', आधुनिक सुविधाओं के साथ हुआ लोकार्पण

मुरैना। रोटरी क्लब चम्बल मुरैना द्वारा शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-6 का नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार कर उसे "हैप्पी स्कूल" के रूप में विकसित किया गया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डीजीएन रोटेरियन प्रदीप पाराशर ने स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा समन्वयक हरीश तिवारी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री आनंद गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह चौहान एवं सह प्रांतपाल आकाश चांदिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब चम्बल ने पिछले दो महीनों में स्कूल का व्यापक नवीनीकरण कराया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बालक एवं बालिकाओं हेतु अलग-अलग शौचालय और वॉशरूम बनाए गए, पूरे विद्यालय में नई टाइल्स लगाई गईं, रंग-रोगन कराया गया, बाहरी दीवारों का प्लास्टर कराया गया तथा कक्षाओं और दीवारों पर प्रेरणादायक संदेशों व शैक्षणिक चित्रों की पेंटिंग कराई गई।
जिला शिक्षा विभाग ने रोटरी क्लब चम्बल को इस विद्यालय को "हैप्पी स्कूल" के रूप में विकसित करने के लिए औपचारिक रूप से गोद दिया था। उद्घाटन के बाद विद्यालय को पुनः स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सौंप दिया गया।
रोटरी क्लब चम्बल इससे पहले भी विद्यालय में कई सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करता रहा है। क्लब द्वारा विद्यालय में वाटर कूलर, पानी की टंकी, एयर कूलर, टेबल-बेंच सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। क्लब ने भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।
इस सेवा प्रकल्प को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे "हैप्पी स्कूल" परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।
समारोह में रोटरी क्लब मिड टाउन ग्वालियर के प्रतिनिधियों सहित रोटरी क्लब चम्बल के पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
#मुरैना #Morena

रोटरी क्लब चम्बल ने शासकीय मिडिल स्कूल को बनाया 'हैप्पी स्कूल', आधुनिक सुविधाओं के साथ हुआ लोकार्पण मुरैना। रोटरी क्लब चम्बल मुरैना द्वारा शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-6 का नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार कर उसे "हैप्पी स्कूल" के रूप में विकसित किया गया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डीजीएन रोटेरियन प्रदीप पाराशर ने स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा समन्वयक हरीश तिवारी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री आनंद गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह चौहान एवं सह प्रांतपाल आकाश चांदिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी क्लब चम्बल ने पिछले दो महीनों में स्कूल का व्यापक नवीनीकरण कराया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बालक एवं बालिकाओं हेतु अलग-अलग शौचालय और वॉशरूम बनाए गए, पूरे विद्यालय में नई टाइल्स लगाई गईं, रंग-रोगन कराया गया, बाहरी दीवारों का प्लास्टर कराया गया तथा कक्षाओं और दीवारों पर प्रेरणादायक संदेशों व शैक्षणिक चित्रों की पेंटिंग कराई गई। जिला शिक्षा विभाग ने रोटरी क्लब चम्बल को इस विद्यालय को "हैप्पी स्कूल" के रूप में विकसित करने के लिए औपचारिक रूप से गोद दिया था। उद्घाटन के बाद विद्यालय को पुनः स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सौंप दिया गया। रोटरी क्लब चम्बल इससे पहले भी विद्यालय में कई सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करता रहा है। क्लब द्वारा विद्यालय में वाटर कूलर, पानी की टंकी, एयर कूलर, टेबल-बेंच सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। क्लब ने भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया। इस सेवा प्रकल्प को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे "हैप्पी स्कूल" परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका। समारोह में रोटरी क्लब मिड टाउन ग्वालियर के प्रतिनिधियों सहित रोटरी क्लब चम्बल के पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। #मुरैना #Morena

Morena Nagar, Morena | Jun 26, 2026