सीमांकन के पत्थर उखाड़े, पूर्व सैनिकों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में भूमि सीमांकन को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व सैनिक उत्तम सिंह मावई और जितेंद्र सिंह मावई जयनगर चौखुटी के खेत का सीमांकन तहसीलदार बानमोर द्वारा कराया गया था। आरोप है कि सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थरों और मुड्डियों को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया।
पीड़ित के अनुसार, रात के समय उसे गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब वह घर की छत पर पहुंचा तो हाकिम सिंह, भारत उर्फ भागीरथ सिंह, बलराम उर्फ बल्ली और रामलखन उर्फ बंटी उसके फार्म हाउस के सामने खड़े होकर अश्लील गालियां दे रहे थे। आरोप है कि सभी के हाथों में बंदूक और लाठियां थीं तथा वे सीमांकन नहीं मानने की धमकी दे रहे थे।
इसके बाद घनश्याम और शत्रुघ्न ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और खेत में लगी सीमांकन की मुड्डियों को ट्रैक्टर से उखाड़ दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि दोबारा सीमांकन कराया गया तो जान से मार देंगे।
मामले की शिकायत मिलने पर थाना नूराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमांकन के पत्थर उखाड़ने और धमकी देने के आरोप में संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#मुरैना #morena #बानमौर #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Jun 14, 2026