माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फूलियाकलां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा ऋषिका चौधरी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।