बक्सर: चौसा चेक पोस्ट पर ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा होमगार्ड का जवान शराब के नशे में गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Dec 26, 2024 शराब के नशे में ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे हाेमगार्ड के जवान काे उत्पाद विभाग की बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की पुलिस जुट गई है। शराब के नशे में होमगार्ड के जवान की गिरफ्तारी के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बिहार होमगार्ड का सिपाही चितरंजन उपाध्याय चौसा चेक पोस्ट पर जॉइन के लिए पहुंचा था।