बक्सर: बक्सर में मापतौल कार्यालय जाने का रास्ता नहीं होने से लोगों को हो रही है परेशानी
Buxar, Buxar | Dec 26, 2024 बक्सर स्थित संयुक्त कृषि भवन से सटे बाजार समिति रोड में माप तौल विभाग का चकाचक भवन बनाया गया है। हालांकि मुख्य गेट से भवन तक पहुंचने के लिए संपर्क पथ नहीं बन सका है। जिसके कारण कर्मियों के साथ ही मापतौल विभाग में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम 4:30 बजे मापतौल निरीक्षक ने बताया कि संवेदक को केवल भवन बनाने का जिम्मेदारी मिला था।