बक्सर: नया बाजार के कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, भीड़ के कारण रही अव्यवस्था
Buxar, Buxar | Dec 25, 2024 शहर के नया बाजार स्थित संत मैरी कैथोलिक चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने बुधवार को प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस त्योहार के रूप में मनाया। वही क्रिसमस के अवसर पर बक्सर नया बाजार स्थित कैथोलिक चर्च में मोमबत्ती जलाने तथा चर्च में माथा टेकने के लिए नगर के काफी संख्या में अप्रत्याशित लोग जुट गए. जिससे चर्च में अव्यवस्था कायम रही.