हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का शुभारंभ उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने मार्च पास्ट निकालकर खेल भावना, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने की शपथ भी दिलाई गई। 22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवान हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 23 जिलों से 792 पहलवान भागीदार कर रहे हैं.
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews
Palwal, Palwal | Oct 23, 2026