BAGHPAT DESK : बागपत चीनी मिल में तकनीकी खराबी के चलते सुबह करीब 8 बजे गन्ने की तुलाई का काम बंद हो गया। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिल में खराबी की सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द समस्या ठीक करने के निर्देश दिए।
किसानों का आरोप है कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद से मिल में कई बार तकनीकी खराबी आ चुकी है। वहीं, मिल अधिकारियों ने शाम 4 बजे तक मशीन ठीक कर तुलाई शुरू कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल कर्मचारी मशीन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
Baghpat, Bagpat | Nov 25, 2026