बिजनौर: बिजनौर में आज एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Bijnor, Bijnor | Jan 2, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे एसडीएम सदर के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। शहर के मुख्य चौराहे शक्ति चौराहा,डाकखाना चौराहा, सिविल लाइन काजीपाड़ा आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया है। इस कार्यवाही के दौरान दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि लगातार यह अभियान जारी रहेगा