बिजनौर: बिजनौर के एक गांव की विवाहिता गांव के युवक के साथ फरार, पीड़ित ने परिवार सहित SP ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई
Bijnor, Bijnor | Jan 1, 2025 बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। बुधवार को समय करीब 1:00 बजे पीड़ित परिवार ने बिजनौर एसपी से मुलाकात कर विवाहिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है। कि वह थाने भी गया था। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। और आरोपी पक्ष उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है