बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र के गांव बाटपुरा में गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन कराने को लेकर किसानों का धरना 25वें दिन भी जारी
Bijnor, Bijnor | Jan 1, 2025 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बाटपुरा में बिलाई शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन कराने को लेकर किसानों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को भी किसान धरने पर डटे हुए हैं। मौके पर तहसीलदार ने पहुंच कर वार्ता की लेकिन तहसीलदार से किसानों की वार्ता विफल रही किसानों का कहना है। कि वह बिलाई शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे।