दुधि: कनहर बांध का जलस्तर फिर बढ़कर 262.900 मीटर पहुंचा, चार फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा पानी
दुद्धी के अमवार में स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के कनहर बांध में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 262.900 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए बांध के चार फाटक खोलकर कनहर नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।सुबह से ही बांध के फाटकों से पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।