गुरुआ: गुडरू गांव में दो समुदायों के झगड़े में घायल वृद्ध की मौत, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार
Gurua, Gaya | May 9, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित गुडरू गांव में बुधवार को दो समुदायों के बीच बारात निकालने के दौरान हुई हिंसक झड़प में घायल 65 वर्षीय नन्हकू यादव की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बुधवार को बारात में डीजे बजाने को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पथराव तक पहुँच गया। इस घटना में कुल 10 लोग घायल हुए थे।