गुरुआ: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फुलसाथर गांव के बीएसएफ जवान को भावुक विदाई
Gurua, Gaya | May 10, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के फुलसाथर गांव में शनिवार की दोपहर 2 बजे देशभक्ति और भावनाओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गांव के जवान जितेंद्र यादव, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में बीएसएफ में तैनात हैं, भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के मद्देनज़र अचानक ड्यूटी पर लौटने का आदेश मिला। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत कर उत्साहपूर्वक विदाई दी।