परैया: राजपुर: जिस पिता ने बेटी की डोली विदा की, उसी कंधे पर 12 दिन बाद बेटी का शव पहुंचाया
Paraiya, Gaya | May 15, 2026 परैया थाना क्षेत्र के करहट्टा पंचायत स्थित राजपुर गांव में बीते दो दिनों से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण शिवा पासवान ने जिस काँधे पर 12 दिन पहले बेटी की डोली को विदा किया था, उसी काँधे पर नवविवाहित बेटी की लाश को अस्मशान घाट तक पहुंचाया। जहां छोटे भाई ने शव को मुखाग्नि दी। दहेज लोभियों के इस कुकृत्य से गांव सहित पुरा क्षेत्र शोक के साथ आक्रोश में है।