गंगरार: गंगरार के विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए, छात्रों ने किया सराहनीय प्रयास
गंगरार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोजरो का खेड़ा में विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पक्षियों के लिए परिसर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। प्रधानाचार्य मितेश व्यास ने बताया कि यह गतिविधि प्रभारी सीता प्रजापत और शारीरिक शिक्षक मुकेश खटीक के नेतृत्व में की गई है।