वारासिवनी: वारासिवनी बालाघाट मार्ग में वारा में बड़ी नहर में फिर मिला बायसन का शव, लगातार मिल रही मौतों से वन्य विभाग की बढ़ी चिंता
बालाघाट मार्ग ग्राम वारा के पास बड़ी नहर में मंगलवार को एक और मृत बायसन का शव मिला। तेज बदबू आने पर राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकलवाया। वन विभाग के अनुसार, शव करीब 10 से 15 दिन पुराना था। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को भी इसी नहर से दो मृत बायसन मिले थे। लगातार मिल रहे शवों से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल