कन्नौज: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने किया निरीक्षण, स्टाफ को दिए निर्देश
कन्नौज जिला अस्पताल सीएमएस डॉक्टर शक्ति बसु ने गुरुवार को ट्रामा सेंटर समेत कई वार्डो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने साफ सफाई और मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में निर्देश जारी किए। सीएमएस के मुताबिक फिलहाल निरीक्षण में बुखार के मरीजों की संख्या कम पाई गई और लगातार बेहतर उपचार को लेकर निर्देश दिए गए जिनकी कार्यवाही चल रही है।