पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए ₹25000 देने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट क्रय के लिए ₹25000 की राशि प्रदान करने का ऐलान किया है। रविवार सुबह 8:30 बजे सोशल मीडिया X के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।