उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र के आरके पुरम में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। वारदात रात करीब 3 बजे की है, जब बाइक पर आए दो बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। मकान मालिक रवि गोराना सपरिवार चंडीगढ़ एक कार्यक्रम में गए हुए हैं। सुबह जब पड़ोसियों ने गेट खुला देखा, तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची सवीना थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। घर मालिक के लौटने के बाद ही कुल चोरी का खुलासा हो पाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
#UdaipurCrime
#RobberyInUdaipur
#SavinaThana
#UdaipurPolice
#CCTVFootage