डिंडौरी: जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकाली गई जन जागरूकता रैली, पल्स पोलियो की दी गई जानकारी
डिंडौरी जिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन और जन जागरूकता को लेकर शुक्रवार दोपहर 12:00 जन जागरूकता रैली निकाली गई और आमजन को पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता करने के लिए जागरूक किया गया ।गौरतलब है की जिले में कुल 86224 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।