ग्यारसपुर: कबाड़ विवाद में बुजुर्ग की हत्या, नशे में सफाई कर्मी ने चाकू से किया हमला
ग्यारसपुर में कबाड़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोनकर पेट्रोल पंप के पास कलारी के सामने दिनदहाड़े 60 वर्षीय भागवत लोधी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि आरोपी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी है और घटना के समय शराब के नशे में था। कबाड़ बीनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर बुजुर्ग के पेट में चाकू घोंप दिया।