🚨 बेलघाट के मढ़हा गांव में पानी निकासी को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो वायरल
**गोरखपुर।** बेलघाट थाना क्षेत्र के मढ़हा गांव में घर के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट के साथ एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
बेलघाट पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#GorakhpurNews #Belghat #GorakhpurPolice #गोरखपुर_न्यूज #बेलघाट
Gorakhpur, Gorakhpur | Nov 10, 2026