महोबा: गांधीनगर में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ बवाल, ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग से की मारपीट
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। घटना ट्रेंड्स मॉल के पास बुधवार शाम की बताई जा रही है। सड़क पर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कर दी।