कुलपहाड़: अजनर के मरई माता धाम पर आयोजित रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत चल रही रामकथा
अजनर के मरई माता धाम पर आयोजित रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत चल रही रामकथा में सोमवार देर शाम कथावाचक रामदास नामोद महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि रामकथा चार वेद, छह शास्त्र और अठारह पुराणों का सार है, जिसे सुनने मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान शंकर ने हंस का रूप धारण कर कथा सुनी।