जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने 1 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त किए जाने की जानकारी CSP सुमित कुमार धोत्रे ने दी
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून को नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद महिन्द्रा पीकअप में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे हैं ।इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से एक करोड़ से अधिक का गांजा जब्त किया।