गुना: नागफनी सलैया गांव में रास्ता रोकने की बात पर दो पक्षों में विवाद, लाठियां से मारपीट करने का आरोप मामला दर्ज
Guna, Guna | Jun 19, 2026 गुना सिरसी थाना के नागफनी सलैया गांव में दो पक्षों में रास्ता रोकने की बात पर मारपीट हो गई। 19 जून को दर्ज मामले में एक पक्ष के रघुवीर यादव ने पुलिस को बताया, गुरुवार को पत्नी और मैं पानी भरकर घर लौट रहे थे गांव के रामजीलाल और उसके बेटो ने लाठिया से रास्ता रोका गालियां दी। विरोध करने पर मारपीट की। पत्नी और प्राण सिंह यादव ने बचाव किया। पुलिस जांच जारी है।