गभाना: दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को थाना चंडौस पुलिस ने दौरऊ मोड़ से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना चंडौस पुलिस टीम के द्वारा मूकबीर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सतवीर पुत्र शिशुपाल को दौरऊ मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत आरोपी का मेडिकल परीक्षण करने के बाद रविवार की शाम करीब 4:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।