गभाना: मेहरावल फ़्लाईओवर के पास केंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, हादसे में चालक महिला और एक बच्ची घायल
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के मेहरावल फ्लाईओवर के पास की है। जहां अनियंत्रित हुआ कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में कैंटर में सवार चालक, महिला और एक 12 वर्षीय बच्ची घायल हो गए।सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस 1033 के द्वारा घायलों को उपचार के लिए गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।