गभाना: पिसावा में ईंट भट्टे पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, CO ने दी जानकारी
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना पिसावा इलाके के गांव महगौरा की है जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी खैर वरुण सिंह के द्वारा बताया गया।