गभाना: अलीगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनज़र क्षेत्र में किया निरीक्षण, वाहनों की चेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों/तिराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही संधिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई।