मानपुर: पनपथा के पास सराफा कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग छीना
Manpur, Umaria | May 3, 2026 थाना इंदवार अंतर्गत पलझा-पनपथा के बीच हथनी तलैया के पास तीन अज्ञात बदमाशो द्वारा सराफा कारोबारी संतोष सोनी निवासी पलझा से सोने चांदी के गहनो से भरा बैग छुड़ाकर फरार होने का मामला सामने आया है।पुलिस सूत्रो की माने तो फरियादी 2 मई को पनपथा के साप्ताहिक बाजार मे गहनों की बिक्री कर शाम करीब 7 बजे वापस अपने घर लौट रहा था।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।