तमाड़ 1: तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में साक्ष्य के अभाव में आरोपी बरी
Tamar 1, Ranchi | May 22, 2025 तमाड़ थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में आरोपी समराई मुंडा साक्ष्य के अभाव में बरी हुए. अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार कोर्ट ने बरी किया. हत्या की घटना 31 अक्टूबर 2019 की है. तमाड़ थाना क्षेत्र के भूषण पुरान घर से बैल चराने बारेडीह जंगल गया था. दोपहर का खाना नवाडीह गांव के मुचीराय मुंडा के घर में खाने की बात पत्नी से कहा था.