पोलायकलां: अकोदिया में मंडलोई निवास पर चोरी: एसपी के दौरे के बाद बनी स्पेशल टीम, परिवार के ड्राइवर से पूछताछ
अकोदिया12 मई की रात मंडलोई निवास वार्ड क्रमांक 3 में हुई 50 लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूर्व विधायक केदार सिंह मंडलोई के पोते एवं पूर्व पार्षद राहुल मंडलोई के घर से नगद व जेवरात चोरी हुए थे। एसडीओपी निमेष देशमुख ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि मामले में एक स्पेशल टीम गठित की गई है। परिवार की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत